फर्जी नंबर प्लेट, पिकअप में हथियार... फिर मुखबिर की सूचना पर घिरे शातिर चोर, एनकाउंटर के बाद 4 दबोचे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Jul, 2026 12:35 PM

4 notorious thieves including a history sheeter arrested after a encounter

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए 16 मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर सहित 4 सदस्यीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार ....

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए 16 मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर सहित 4 सदस्यीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की भैंस की बिक्री से प्राप्त नकदी, फर्जी नंबर प्लेट लगी पिकअप तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:- एक झपकी और... केबिन चीरते हुए शरीर में जा घुसा सरिया, 2 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकला चालक का श/व

क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 21 जुलाई को गौरीगंज पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति पिकअप वाहन से रोहसी खुर्द-टीवी टावर मार्ग पर रेकी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर वाहन सवार भागने लगे। घेराबंदी के दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया, जबकि उसके 3 साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:- मुंबई में करता था कढ़ाई, अंदर ही अंदर बना ISI एजेंट: UP में ATS का बड़ा एक्शन, हथियारों की खेप से पहले पकड़ा गया

घायल आरोपी की पहचान अख्तर हुसैन उर्फ राजू पुत्र शौकत अली निवासी संपतपुर, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा 9,000 रुपये बरामद किए गए। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में दद्दन प्रसाद वर्मा निवासी थाना जामो, मोहम्मद रईस उफर् बब्लू निवासी थाना जामो तथा तेजबहादुर निवासी थाना जामो शामिल हैं। इनके कब्जे से क्रमश: 7,700 रुपए, 8,000 रुपए और 7,500 रुपए बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:- अस्पताल में नर्सों से हैवानियत: केबिन से घसीटकर पीटा, कार में खींचने की कोशिश... शाहजहांपुर में बड़ा बवाल

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद पिकअप वाहन की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। वाहन की तलाशी में रस्से, टॉर्च, चाकू, पेचकस, प्लायर तथा चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भैंसों, पंचायत भवनों में लगे सोलर पैनलों तथा अन्य सामान की चोरी कर उन्हें बेच देते थे। उन्होंने करीब 12 दिन पहले लोनियन का पुरवा गांव से एक भैंस और एक पड़वा चोरी कर 60 हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। बरामद नकदी उसी बिक्री से बची हुई राशि बताई गई है। आरोपियों ने बासूपुर और अत्तानगर पंचायत भवनों से सोलर पैनल चोरी करने की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की है।

ये भी पढ़ें:- UP पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री: जिस दोस्त को घर ले जाता था, उसी की नीयत खराब हुई और...

पुलिस के अनुसार गिरोह रोहसी खुर्द गांव में एक और भैंस चोरी करने की योजना से जा रहा था। मुठभेड़ में घायल अख्तर हुसैन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना गौरीगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अख्तर हुसैन उर्फ राजू के विरुद्ध अमेठी जिले में मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी तेजबहादुर के विरुद्ध अमेठी और सुलतानपुर में 6 तथा मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू के विरुद्ध अमेठी में 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!