UP Road Accident: बेकाबू ट्रेलर ने उजाड़े 2 हंसते-खेलते परिवार, हाईवे पर हुआ ऐसा हादसा कि हिल गया पूरा इलाका

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Jul, 2026 12:49 PM

two motorcycle riders died in a road accident in prayagraj

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा वाराणसी-कानपुर हाईवे पर मेंडारा अंडरपास के पास हुआ, जब एक अनियंत्रित ट्रेलर रेलिंग तोड़ते...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा वाराणसी-कानपुर हाईवे पर मेंडारा अंडरपास के पास हुआ, जब एक अनियंत्रित ट्रेलर रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जा गिरा और उसकी चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की जान चली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:- बांदा में बड़ा हादसा: तालाब में डूबने से 7 और 9 साल की दो सहेलियों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

पुलिस ने बताया कि कल रात करीब 10 बजे स्थानीय लोगों से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना प्रभारी पुलिस बल और सीसी टीम के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर राजमार्ग की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सर्विस रोड पर आ गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रही मोटरसाइकिल सवार उसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार सुनील पांडेय उर्फ मस्ते (पुत्र सर्वानंद पांडेय), निवासी नेम का पूरा, थाना नवाबगंज, प्रयागराज, और राजकुमार मोदनवाल (पुत्र सत्यनारायण मोदनवाल), निवासी कौड़ीहार, थाना नवाबगंज, प्रयागराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- एक ही बाइक पर थे 5 लोग, अचानक खोया नियंत्रण और... हाईवे पर पिता और 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौ/त

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा और अन्य विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमाटर्म के लिए एसआरएन हॉस्पिटल भिजवा दिया गया। मोटरसाइकिल के पंजीकरण विवरण के आधार पर मृतकों के परिजनों का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें:- डिजिटल अरेस्ट और नौकरी के नाम पर करोड़ों की महाठगी! यूपी पुलिस ने दबोचे 17 मास्टरमाइंड, खुला चौंकाने वाला राज

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फरार ड्राइवर की तलाश जारी है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!