स्टील फैक्टरी में तड़के मची चीख-पुकार: 7 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, मलबे से मिला मजदूर का श/व

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Jul, 2026 10:59 AM

a massive fire broke out at a steel factory in hapur killing one worker

हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक इस्पात कारखाने में भीषण आग लगने से एक मजदूर की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग की टीम ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद....

Hapur News: हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक इस्पात कारखाने में भीषण आग लगने से एक मजदूर की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग की टीम ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें:- 'बचाओ! मेरा अपहरण हो गया...' UP में 12 साल के बच्चे ने बीच सड़क मचाया गदर, सच जानकर पुलिस के उड़ गए होश

पुलिस के अनुसार, धौलाना थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) फेज-3 स्थित 'मैसर्स सुख स्टील्स फैक्टरी' में तड़के करीब चार बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की विकरालता को देखते हुए गाजियाबाद से भी दमकल के दो वाहन बुलाए गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ये भी पढ़ें:- जिसने दी लूट की सूचना, वही निकला मास्टरमाइंड! कुशीनगर लूट कांड का वो सच, जिसने पुलिस को भी चकरा दिया

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझने के बाद मलबे से बागपत निवासी श्रमिक गुलफाम (50) का शव बरामद किया गया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे शावेज (30) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का संदेह है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!