रात में हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी करने वाले पढ़ लें ये खबर, टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा...4 की मौत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Jul, 2026 11:42 AM

up accident news four killed in road accident in kaushambi

कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से 4 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 7 जुलाई की मध्यरात्रि को सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर त्रिलोकपुर गांव...

Kaushambi News: कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से 4 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 7 जुलाई की मध्यरात्रि को सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर त्रिलोकपुर गांव के पास एक होटल के सामने टायर पंक्चर होने के कारण एक भारी पिकअप वाहन खड़ा था, जिसके टायर बदलने का काम किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:- सावधान! ₹500 के नोटों की गड्डी में चल रहा था ये गंदा खेल, प्रयागराज जंक्शन पर RPF-GRP ने दबोचा तो उड़े होश

उन्होंने बताया कि इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने टायर बदल रहे और उसमें सहयोग कर रहे लोगों को टक्कर मार दी जिससे पिकअप वाहन चालक अनवर अनवर (40) तथा पंक्चर बना रहे साबिर (30), उसका भाई अकबर (32) और एहसान (42) नामक एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान चारों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और घटना की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!