Bhadohi News: शराब के नशे में पहुंचा दूल्हा, जयमाला के दौरान लड़खड़ाए कदम, दुल्हन ने कहा- 'नहीं करूंगी शादी'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Jul, 2024 06:08 PM

the bride refused to do jaimala as the groom s mouth smelled of alcohol

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ऊंझ क्षेत्र में एक विवाह समारोह में जयमाल के दौरान दूल्हे के मुंह से शराब की बू आती सूंघ भड़की दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और वर पक्ष को बैरंग वापस लौटना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के ऊंझ थाना...

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ऊंझ क्षेत्र में एक विवाह समारोह में जयमाल के दौरान दूल्हे के मुंह से शराब की बू आती सूंघ भड़की दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और वर पक्ष को बैरंग वापस लौटना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के ऊंझ थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात में बारात आई थी। द्वार पूजा के बाद जयमाल की औपचारिकता पूरी की जाने लगी। इस दौरान दूल्हे के मुंह से दारू की महक मिलते ही लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर समझाया बुझाया गया बावजूद इसके लड़की के ना मानने पर बारात बैरंग वापस लौट गई।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
बताया जाता है कि बारात जनपद प्रयागराज के सहसों कसेरवा गांव निवासी राजकुमार के पुत्र चंदन भुज की शादी के लिए ऊंझ क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बारात में सभी डीजे की धुन पर नाचते थिरकते नजर आए। खुशी-खुशी में द्वार पूजा रश्म की अदायगी की गई। अभी तक तो सब कुछ ठीक-ठाक ही चल रहा था लेकिन जयमाल रस्म की शुरुआत के साथ नशे में धुत अधिकांश फीसद युवा हुड़दंग करने लगे।

दूल्हे के मुंह से शराब की बू लगते ही दुल्हन ने किया शादी से इंकार
इस बीच किसी दोस्त ने दूल्हे राजा को शराब पिला दी जयमाल रस्म की अदायगी के समय दूल्हे के मुंह से निकल रही शराब की बू की गंध लगते ही तिलमिलाई दुल्हन ने शराबी वर के गले में जयमाल डालने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस दुल्हे को थाने ले लाई। घटना की जानकारी होते हैं क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग थाने पहुंच गए ।जहां घंटों पंचायत हुई बावजूद इसके बात नहीं बनी तो बाराती बिन दुल्हन के बैरंग वापस लौट गए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!