पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार: फर्जी पहचान पर बनवा लिए थे आधार और पासपोर्ट, मां की मौत के बाद अवैध रूप से रह रहा था वसीद

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Apr, 2026 07:54 AM

pakistani national living in bulandshahr on basis of illegal documents arrested

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में अवैध रूप से रहने के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेया ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को जांच अभियान के दौरान संदेह...

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में अवैध रूप से रहने के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेया ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को जांच अभियान के दौरान संदेह और गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुमाइश पुल के पास हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान पाकिस्तान के न्यू कराची के निवासी वसीद इरशाद के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:- शोरूम में भीषण आग से करोड़ों का नुकसान... 2 करोड़ का सामान और 22 लाख की नकदी खाक, सिस्टम पर उठे सवाल

पुलिस के अनुसार उसकी मां बिलकिस फातिमा को दीर्घकालिक वीजा मिला था, लेकिन उनकी 2012 में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इरशाद ने भी दीर्घकालिक वीजा के लिए आवेदन किया था, जो अभी विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार, दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पता चला कि आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट सैयद वसीद अली नाम की फर्जी पहचान पर जारी किए गए थे और उसे बुलंदशहर के सुशीला विहार का निवासी बताया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!