Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 Jun, 2026 08:16 AM

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में रविवार दोपहर एक निजी कंपनी की बस की चपेट में आकर ई-स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना जहांगीराबाद के बल्लापुरवा गांव निवासी मंगल यादव की पत्नी रीता (42) अपनी...
Barabanki News: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में रविवार दोपहर एक निजी कंपनी की बस की चपेट में आकर ई-स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना जहांगीराबाद के बल्लापुरवा गांव निवासी मंगल यादव की पत्नी रीता (42) अपनी बेटी वैष्णवी (20) दोपहर में बाराबंकी से ई स्कूटी पर सवार होकर गांव जा रही थी। इस दौरान अटवा मोड़ के पास एक निजी बिस्कुट व बेकरी कंपनी की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
ये भी पढ़ें:- UP School News: अब 10 बजे के बाद स्कूलों में नहीं होंगी ये एक्टिविटीज, हीट एक्शन प्लान को लेकर शिक्षकों को बड़ी जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों ने बस रोक ली और चालक को बस सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिला अस्पताल ने दोनों को गंभीर अवस्था देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां वैष्णवी ने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद रीता की भी मौत हो गई।