अफसरों की मिलीभगत से गायब हुई 100 करोड़ से ज्यादा की कीमती जमीन, पुलिस की बड़ी कार्रवाई... सहायक नगर आयुक्त गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Jul, 2026 01:27 PM

shahjahanpur civic body official arrested in rs 100 crore land scam

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में तैनात एक सहायक नगर आयुक्त को 100 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि के कथित अवैध हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी राज कुमार गुप्ता कथित अपराध के समय...

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में तैनात एक सहायक नगर आयुक्त को 100 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि के कथित अवैध हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी राज कुमार गुप्ता कथित अपराध के समय संभल नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात थे और वर्तमान में शाहजहांपुर में सहायक नगर आयुक्त हैं। जांचकर्ताओं को गुप्ता के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि संभल कोतवाली थाने में 31 नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित विभिन्न धाराओं तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर संभल-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित कीमती सरकारी भूमि का अवैध रूप से हस्तांतरण किए जाने से जुड़ा है। इससे सरकारी खजाने को 100 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ।

पुलिस ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान पता चला कि गुप्ता ने निजी लाभ के लिए अन्य आरोपियों के साथ मिलीभगत की और आरोपियों के पक्ष में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर गांव की सामुदायिक की भूमि के अवैध हस्तांतरण में मदद की। इसके परिणामस्वरूप संबंधित रिट याचिका का निस्तारण हो गया। बिश्नोई ने बताया कि मामले के बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दल गठित किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!