Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Apr, 2026 02:56 PM

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी कस्बे में स्थित शोभित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर्स शोरूम और गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लगने से 2 करोड़ रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना रात्रि करीब डेढ़ बजे शोरूम मालिक को...
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी कस्बे में स्थित शोभित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर्स शोरूम और गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लगने से 2 करोड़ रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना रात्रि करीब डेढ़ बजे शोरूम मालिक को स्थानीय लोगों ने दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, लेकिन शुरुआती देरी के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
ये भी पढ़ें:-महज 1-2 केस के आधार पर किसी को गुंडा घोषित नहीं किया जा सकता: Allahabad हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
सांडी कोतवाली इलाके में कस्बे में शोभित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर्स शोरूम और गोदाम में आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से शुरू होकर तेजी से फर्स्ट फ्लोर पर बने गोदाम तक फैल गई। शुरुआती तौर पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए हरदोई से तीन और बिलग्राम से दो अतिरिक्त दमकल गाड़यिां बुलाई गईं। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, सोफा, इनवटर्र और बैटरियों, बेड, गद्दे सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक एवं फर्नीचर का सामान जलकर खाक हो गया।
ये भी पढ़ें:-मिर्जापुर सड़क हादसा: मुंडन की खुशियां मातम में बदलीं, 11 चिराग बुझे, पीछे रह गया दर्दनाक सन्नाटा और असहनीय दुख
पीड़ित दुकानदार के अनुसार करीब एक करोड़ 97 लाख रुपए का सामान और दुकान में रखी करीब 22 लाख 43 हजार रुपए की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। कुल नुकसान 2 करोड़ रुपए से अधिक आंका जा रहा है। शोरूम मालिक पुनीत वाजपेई का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर पर्याप्त संसाधनों के साथ नहीं पहुंची, जिससे आग पर जल्द काबू नहीं पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।