'हाथ लगाया तो कर दूंगी ह/त्या'... सुहागरात पर दुल्हन का ये रूप देख कांप गया दूल्हा, हैरान कर देगा हापुड़ का यह मामला

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Jul, 2026 11:23 AM

on the wedding night bride said  if you touch me i will murder you

शादी के बाद सात फेरे लेकर दूल्हा आंखों में बड़े-बड़े सपने सजाए जैसे ही सुहागरात पर कमरे में पहुंचा, दुल्हन के तेवर देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घूंघट उठाने से पहले ही नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को सीधे शब्दों में कह दिया कि अगर मुझे छुआ, तो...

Hapur News: शादी के बाद सात फेरे लेकर दूल्हा आंखों में बड़े-बड़े सपने सजाए जैसे ही सुहागरात पर कमरे में पहुंचा, दुल्हन के तेवर देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घूंघट उठाने से पहले ही नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को सीधे शब्दों में कह दिया कि अगर मुझे छुआ, तो तुम्हारी हत्या कर दूंगी... मैं किसी और की अमानत हूं। इस फिल्मी और चौंकाने वाले ड्रामे के बाद घर में ऐसा बवाल मचा कि मामला सीधे पुलिस थाने तक जा पहुंचा।

कमरे में कदम रखते ही मिला खौफनाक सरप्राइज
पूरा मामला बीते 25 जून का है। घर वालों की मर्जी से बड़ी धूमधाम और पूरे रीति-रिवाजों के साथ दोनों की शादी हुई थी। विदाई के बाद दुल्हन ससुराल भी आ गई। लेकिन असली कहानी तब शुरू हुई जब दोनों कमरे में अकेले थे। दुल्हन ने दूल्हे को दो टूक कह दिया कि वह किसी और लड़के से बेपनाह मोहब्बत करती है और यह शादी उसके घर वालों ने जबरदस्ती कराई है। उसने दूल्हे को सख्त लहजे में खुद से दूर रहने की चेतावनी दे डाली। दूल्हे ने भी कमरे में कोई गाली-गलौज या मारपीट करने के बजाय समझदारी दिखाई और चुपचाप रात काटी। सुबह होते ही उसने यह पूरी बात अपने माता-पिता के कानों में डाल दी। बात सुनते ही ससुराल वालों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत लड़की के मायके वालों को भी बुला लिया।

3 दिन तक समझाने की कोशिश, पर नहीं मानी दुल्हन
इसके बाद तीन दिनों तक दोनों परिवारों के बड़े-बुजुर्गों ने मिलकर बहू को समझाने-बुझाने की लाख कोशिशें कीं। उसे शादी की दुहाई दी गई, समाज का वास्ता दिया गया, लेकिन लड़की अपनी बात पर अड़ी रही। उसने साफ कह दिया कि वह इस दूल्हे के साथ किसी भी कीमत पर नहीं रहेगी। आखिरकार जब सारे रास्ते बंद हो गए, तो 28 जून को दोनों पक्षों की पंचायत बैठी और एक अनोखा फैसला लिया गया। लड़की की रजामंदी से उसके प्रेमी को वहीं बुला लिया गया और दोनों परिवारों की मौजूदगी में दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया।

थाने पहुंचे दूल्हा और ससुर, दी लिखित रिपोर्ट
आगे चलकर लड़की का परिवार या प्रेमी किसी भी तरह का केस न करे या कोई कानूनी पचड़ा न फंसे, इसके लिए दूल्हे और उसके पिता ने सीधे महिला थाना जाकर पुलिस को पूरी घटना की लिखित जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि लड़के वालों की तरफ से एक शिकायती पत्र मिला था, जिसमें उन्होंने बताया कि शादी के बाद लड़की उनके बेटे के साथ रहने को तैयार नहीं है और वह किसी और से प्यार करती है। चूंकि मामला दोनों परिवारों की आपसी मर्जी से सुलझ चुका था, इसलिए पुलिस की मौजूदगी में इसका शांतिपूर्ण समझौता करा दिया गया। फिलहाल किसी भी तरफ से कोई एफआईआर या कानूनी केस दर्ज नहीं कराया गया है और यह अजीबोगरीब मामला आपसी सहमति से खत्म हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!