हिंदूस्तान में कायदे से रहना सीखो...गरीबों की जमीन पर कब्जा...कानून तोड़ेगा तो जहन्नुम मिलेगा: योगी का सख्त संदेश

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Feb, 2026 05:33 PM

learn to live by the rules in india occupy the land of the poor break the la

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी की धरती से विरोधियों और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को कड़ा संदेश दिया। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के दुल्हदेपुर कुटी में आयोजित हनुमत विराट महायज्ञ के मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग ‘कयामत’...

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी की धरती से विरोधियों और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को कड़ा संदेश दिया। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के दुल्हदेपुर कुटी में आयोजित हनुमत विराट महायज्ञ के मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग ‘कयामत’ के इंतजार में बैठे हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि न तो कयामत आने वाली है और न ही बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी संभव होगा।

‘कायदे से रहोगे तो फायदे में रहोगे’
मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत में रहना है तो कायदे से रहना सीखना होगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो लोग कानून और व्यवस्था को चुनौती देंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

तय समय से पहले पहुंचे, किया दर्शन-पूजन
सीएम योगी तय कार्यक्रम से करीब 40 मिनट पहले दुल्हदेपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर कुटी पहुंचे। उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया और संतों के साथ संवाद किया। मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने राम मंदिर आंदोलन को याद दिलाते हुए कहा, “हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।” जनता की ओर से ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच जब ‘हां’ की आवाज गूंजी तो मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा—“अब कोई शक?”

विपक्ष और कट्टरपंथी सोच पर हमला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग आज भी कयामत की रात का सपना देख रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वह रात कभी आने वाली नहीं है। उन्होंने दोहराया कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण अब असंभव है और जो लोग इस भ्रम में जी रहे हैं, वे इसी तरह सड़-गल जाएंगे।

बाराबंकी को मिली विकास की सौगातें
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान जिले के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं है। उन्होंने लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर का निर्माण को मंजूरी दी है। 

  • औद्योगिक पार्क: रामसनेहीघाट में औद्योगिक पार्क की स्थापना
  • विकास प्राधिकरण: बाराबंकी में विकास प्राधिकरण का गठन
  • SCR में शामिल: जिले को स्टेट कैपिटल रीजन का हिस्सा बनाया गया

विरासत, किसान और खेल जगत का जिक्र सीएम योगी ने हॉकी के जादूगर बाबू केडी सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी हवेली को बिकने से बचाकर स्मारक बनाया जा रहा है। साथ ही पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा और जिले के प्रगतिशील किसानों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग जिले के आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर बनेगा।

सामूहिक विवाह और कानून-व्यवस्था पर जोर
कार्यक्रम के दौरान 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले ‘बीमारू’ कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था का इंजन बन चुका है और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के चलते प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!