4 महीने से बेटी के शव के साथ घर में रह रहा पिता गिरफ्तार, रिटायर्ड अफसर की करतूत जान पुलिस के उड़े होश

Edited By Ramkesh,Updated: 07 May, 2026 02:08 PM

father arrested for living with his daughter s dead body for four months

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बेटी के शव को चार महीने तक घर में रखने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ला निवासी उदयभानु विश्वास (72) ने...

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बेटी के शव को चार महीने तक घर में रखने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ला निवासी उदयभानु विश्वास (72) ने अपनी 35 वर्षीय बेटी प्रियंका की मौत के बाद करीब चार महीने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और उसे घर के भीतर बंद कमरे में छोड़ दिया। 

पुलिस के मुताबिक, मामले का खुलासा उस समय हुआ था, जब घर से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि 10 अप्रैल को मकान से युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया गया, जो काफी हद तक कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि उदयभानु विश्वास मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है और शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती की मौत एक दिसंबर 2025 को बीमारी की वजह से हुई थी, जिसके बाद आरोपी कई दिनों तक शव के साथ घर में रहा और दुर्गंध हटाने के लिए इत्र का इस्तेमाल करता रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी की सरदार वल्लभभाई पटेल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मनोचिकित्सकीय जांच करायी गयी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!