Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Jul, 2026 02:14 PM

उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कैथेरी टोल प्लाजा के सामने किलोमीटर 173.7 पर रात करीब...
Jalaun News: उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कैथेरी टोल प्लाजा के सामने किलोमीटर 173.7 पर रात करीब 12:45 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब खजूर से लदी डीसीएम चरखारी से संभल की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे लोग उसमें फंस गए।
ये भी पढ़ें:- जंगल में मिली थी ला/श, मुंह में फंसा था 30 सेमी लंबा चाकू... अब कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
हादसे में चालक विष्णु यादव निवासी जुझारपुर, थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़ तथा बबलू निवासी ग्राम विलालपथ, थाना असमोली, जनपद संभल घायल हो गए। दोनों का राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार चल रहा है। वहीं डीसीएम में सवार नीतेश निवासी जुझारपुर, अलीगढ़ और मोहिन निवासी विलालपथ, संभल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर आगे की विधिक का कार्रवाई शुरू कर दी है।