जिन्हें कानून की समझ थी, उन्हीं को ठग लिया... फर्जी ट्रेडिंग ऐप के चक्कर में फंस गए 4 पुलिसवाले, गंवाए लाखों रुपए

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Jul, 2026 10:02 AM

4 accused arrested for cheating policemen in the name of stock trading

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस के 4 कर्मचारियों को अधिक मुनाफे का लालच देकर फर्जी ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में निवेश कराने के नाम पर 25 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक...

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस के 4 कर्मचारियों को अधिक मुनाफे का लालच देकर फर्जी ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में निवेश कराने के नाम पर 25 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने निवेशकों को बोटब्रो, क्रॉस मार्केट और माइनक्रिप्टो नाम के ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में धन निवेश करने के लिए प्रेरित किया और 8-10 प्रतिशत मुनाफे का वादा किया। वर्मा ने बताया कि इसके बाद धन कई बैंक खातों में डाला गया और फिर उसे निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें:- पुलिसवालों पर ही चला कोर्ट का हंटर: SHO समेत 6 पर केस दर्ज करने का आदेश, थाने के CCTV फुटेज ने खोला राज

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच की शुरुआत सोनभद्र में तैनात सिपाही दीपक कुमार वर्मा की शिकायत पर हुई। वर्मा ने आरोप लगाया था कि इस फर्जी निवेश योजना के जरिए उसके साथ लगभग 10.70 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई। उन्होंने कहा कि तकनीकी विश्लेषण और बैंकिंग लेनदेन की जांच से पता चला कि इसी गिरोह ने सोनभद्र में तैनात 4 पुलिसकर्मियों के साथ इसी तरह कुल 25.03 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी।

ये भी पढ़ें:- आईफोन, कैश और... गाड़ी में बैठाकर बैंक खाता साफ करने वाले 4 जिगरी दोस्तों का खेल खत्म, पुलिस ने ऐसे दबोचा

वर्मा ने कहा कि सुबूतों के आधार पर लखनऊ निवासी 4 आरोपियों -सूफियान, मोहम्मद दानिश, अरशद सिद्दीकी और तुफैल खान- की पहचान की गई और 30 जून को राज्य की राजधानी में की गई छापेमारी के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को बहुत ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर लाते थे और बाद में धोखाधड़ी से हासिल धन को कई बैंक खातों में डालकर और निकाल कर आपस में बांट लेते थे। वर्मा ने कहा कि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने तथा धोखाधड़ी से हासिल बाकी धन बरामद करने की कोशिशें जारी हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!