बारिश में भी नहीं रुका जनता दर्शन! CM Yogi ने 250 लोगों की सुनी समस्याएं, बोले- घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Jul, 2026 12:33 PM

yogi held a public grievance hearing even in adverse weather

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनसेवा सर्वोपरि' के ध्येय से शनिवार सुबह गोरखपुर में मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण के लिए ‘जनता दर्शन' किया। मुख्यमंत्री ने बारिश में दूरदराज से आए लोगों से गोरखनाथ मंदिर में...

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनसेवा सर्वोपरि' के ध्येय से शनिवार सुबह गोरखपुर में मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण के लिए ‘जनता दर्शन' किया। मुख्यमंत्री ने बारिश में दूरदराज से आए लोगों से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा, सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी।’

अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं। बारिश के चलते, मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोगों की सुविधा के लिए शनिवार सुबह जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया।

करीब 250 लोगों की सुनी समस्याएं
इस दौरान सीएम योगी ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा जानी। उन्हें आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जमीन कब्जाने की शिकायतों पर सख्त निर्देश
जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पट्टीदारों द्वारा तो कुछ ने दबंगों द्वारा उनकी जमीन कब्जा करने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारिवारिक जमीनी विवादों की स्थिति में पैमाइश व अन्य जांच कराने के बाद निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता
इस अवसर पर कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। ऐसे मामलों में सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

गोशाला में की गोसेवा
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को अपने हाथ से गुड़-रोटी खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!