इंडस्ट्री को बड़ा झटका! दिग्गज अभिनेता ने छोड़ी दुनिया, निधन की खबर से फिल्म और थिएटर जगत में शोक, जानें मौ'त की वजह

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Jul, 2026 05:02 PM

marc messier death

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर प्रकाश में आई है। कनाडा के दिग्गज अभिनेता, टीवी कलाकार और थिएटर स्टार मार्क मेसियर (Marc Messier) का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मेसियर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी मीडिया एजेंसी ने आधिकारिक बयान जारी...

Marc Messier Death: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर प्रकाश में आई है। कनाडा के दिग्गज अभिनेता, टीवी कलाकार और थिएटर स्टार मार्क मेसियर (Marc Messier) का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मेसियर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी मीडिया एजेंसी ने आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की। उनके निधन की खबर से फिल्म, टीवी और थिएटर जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

'ब्रू' स्टेज शो से मिली सबसे बड़ी पहचान
करीब पांच दशकों तक अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले  मेसियर ने क्यूबेक की मनोरंजन इंडस्ट्री में अहम योगदान दिया। उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता कॉमेडी स्टेज शो 'ब्रू (Broue)' से मिली। 1979 में शुरू हुआ यह नाटक 38 वर्षों तक लगातार मंचित हुआ, जिसके 3,322 शो हुए और 30 लाख से अधिक दर्शकों ने इसे देखा। यह कनाडा के सबसे सफल थिएटर प्रोडक्शंस में गिना जाता है।

टीवी और फिल्मों में भी निभाईं यादगार भूमिकाएं
थिएटर के अलावा मेसियर ने टेलीविजन और फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें लोकप्रिय सिटकॉम 'La petite vie' में Réjean के किरदार से खास पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने 'Lance et compte', 'Les Boys', 'Omerta', 'La faille', 'The Sphinx' (1995) और 'My Mother's Men' (2022) जैसे कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में काम किया।

अंतिम समय तक अभिनय से जुड़े रहे मार्क 
मार्क मेसियर का आखिरी टीवी रोल 'Welcome to Kingston Falls' सीरीज में Pop के किरदार के रूप में था। हाल के वर्षों में वह अपने सोलो थिएटर शो 'Alone... on Stage!' के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन करते रहे।

कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से हुए सम्मानित
अभिनय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मार्क मेसियर को कई Gémeaux Awards और Artis Awards से सम्मानित किया गया। वर्ष 2025 में उन्हें कनाडा के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल Officer of the Order of Canada से भी सम्मानित किया गया। उनका योगदान कनाडाई सिनेमा और थिएटर के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!