Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Jun, 2026 12:52 PM

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गो तस्करी के मामले में तस्करों से मिलीभगत के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि ...
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गो तस्करी के मामले में तस्करों से मिलीभगत के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली में तैनात आरक्षी मुकेश कुमार, रिंकू गुप्ता व अमन सिंह तथा दुबहर थाने के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, दिनेश विश्वकर्मा एवं आरक्षी आलोक सिंह को गो तस्करों से संलिप्तता के आरोप में शनिवार को निलंबित किया गया है।
प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। एसपी ने मीडिया को बताया कि पिछले दिनों गो तस्करों के वाहन पकड़े गए थे। ट्रैप करने पर कुछ पुलिसकर्मियों की गतिविधियां संदिग्ध लगी। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में मिलीभगत का खुलासा हुआ। गो तस्करी में संलिप्तता पाए जाने पर इन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले गो तस्करों से सांठगांठ की शिकायत पर 17 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर (पुलिस लाइन से संबद्ध) किया गया था।
यह भी पढ़ें : साली की नौकरी बनी खून की वजह! जीजा ने छत पर सो रहे साले को चाकुओं से गोदा, मौत; UP में सनसनीखेज ह*त्याकांड
Bijnor News : बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के घर की छत पर सो रहे एक युवक की उसके जीजा ने चाकू से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नजीबाबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आकांक्षा गौतम ने बताया कि गांव भनेडा निवासी सचिन (25) शनिवार तड़के घर की छत पर सो रहा था तभी उसका बहनोई शीलगंगे उर्फ शिवगंगे छत पर पहुंचा और सचिन पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई ... पढ़ें पूरी खबर ...