सहारनपुर में सनसनी! बंद घर में मिला 38 साल की महिला का श/व, गले पर चोट के निशान, जांच में जुटीं पुलिस की 5 टीमें

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Jul, 2026 02:32 PM

woman s body found in saharanpur

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक महिला का शव उसके घर से बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मंयक पाठक ने बताया कि ग्राम निहालखेड़ी निवासी अर्जुन कश्यप की पत्नी रीना (38) का शव आज सुबह उसके घर से बरामद हुआ है...

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक महिला का शव उसके घर से बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मंयक पाठक ने बताया कि ग्राम निहालखेड़ी निवासी अर्जुन कश्यप की पत्नी रीना (38) का शव आज सुबह उसके घर से बरामद हुआ है। तत्काल फील्ड यूनिट द्वारा मौके का निरीक्षण कर मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कारर्वाई कर ली गई है। 

शव को पंचायतनामा एवं पोस्टमाटर्म की कारर्वाई के लिए भेज दिया गया है। श्री पाठक ने बताया कि थाना देवबंद पुलिस द्वारा घटना के अनावरण के लिए स्वाट, सर्विलांस एवं थाने की पांच टीमें गठित कर दी गई हैं जो सीसीटीवी तथा अन्य साक्ष्यों पर कारर्वाई कर रही हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं तथा पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कारर्वाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : UP में रुपयों के लिए खून के रिश्तों का कत्ल! कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम 

बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में जमीन और पैसों के लालच में एक कलियुगी पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गांव ब्यौर निवासी राधेलाल (60) की शुक्रवार देर रात खाना खाते समय उसके पुत्र अहिवरन ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर अंधेरे में फ़रार हो गया... पढ़ें पूरी खबर ... 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!