10 जुलाई को जाना था पुणे, पर नसीब को कुछ और मंजूर था... क्रिकेट खेलते समय छूटा बल्ला और चली गई मासूम की जान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Jul, 2026 06:58 AM

12 year old boy dies after being hit by a cricket bat during a game

भदोही जिले में एक गांव में खेल के दौरान दूसरे लड़के के हाथ से फिसले क्रिकेट बैट के सिर पर लगने से 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि....

Bhadohi News: भदोही जिले में एक गांव में खेल के दौरान दूसरे लड़के के हाथ से फिसले क्रिकेट बैट के सिर पर लगने से 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि 14 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया गया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार शाम को दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव में हुई, जहां 10 से 14 साल की उम्र के बच्चे क्रिकेट मैच खेल रहे थे।

शॉट मारते समय हाथ से छूटा बल्ला, फील्डर के सिर पर लगा
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि पीड़ित उसी गांव का रहने वाला है और वह बल्लेबाज के करीब क्षेत्ररक्षण कर रहा था, तभी 14 वर्षीय एक लड़के ने गेंद को मारने का प्रयास किया, लेकिन बल्ला उसके हाथ से छूट गया और 12 वर्षीय लड़के के सिर पर जा लगा। पुलिस के मुताबिक, घायल लड़के को अन्य बच्चों ने सांत्वना दी, जिसके बाद खेल फिर से शुरू हुआ।

घर लौटते ही बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम
थाना प्रभारी ने कहा कि बाद में जब उनकी टीम की बारी आई तो घायल लड़के ने भी बल्लेबाजी की। उन्होंने बताया कि घर लौटने के बाद लड़के ने रात में सिर में तेज दर्द की शिकायत की और बाद में चक्कर आने के बाद गिर गया। कुमार ने कहा कि परिवार लड़के को पड़ोसी प्रयागराज जिले के एक अस्पताल में ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़के का परिवार पुणे में रहता है और 10 जुलाई को वहां लौटने वाला था। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!