ऑनलाइन गेम खेलने वाले और ATM यूजर्स जरूर पढ़ें यह खबर: 100 ठिकानों पर रेड से 50 करोड़ की ठगी का खुलासा, मचा हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Jul, 2026 10:24 AM

cyber  fraud network busted in agra 60 people detained after raids at 100 loca

देश के 13 राज्यों से प्राप्त शिकायतों के संबंध में पुलिस ने गुरुवार को आगरा में लगभग 100 स्थानों पर एक साथ छापेमारी करने के बाद एक बड़े साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया। छापेमारी के दौरान 60 लोगों को हिरासत में....

Agra News: देश के 13 राज्यों से प्राप्त शिकायतों के संबंध में पुलिस ने गुरुवार को आगरा में लगभग 100 स्थानों पर एक साथ छापेमारी करने के बाद एक बड़े साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया। छापेमारी के दौरान 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें:- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी ऐसी टक्कर... मौके पर ही क्षत-विक्षत हो गए 3 श/व, मंजर देख कांप उठे लोग

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आदित्य ने कहा कि विभिन्न राज्यों से प्राप्त साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 178 शिकायतों के बाद यह अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि शहर के 13 पुलिस थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई और 60 लोगों को हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें:- 10 जुलाई को जाना था पुणे, पर नसीब को कुछ और मंजूर था... क्रिकेट खेलते समय छूटा बल्ला और चली गई मासूम की जान

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि नेटवर्क ने कथित तौर पर ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी और एटीएम कार्ड स्वैपिंग के माध्यम से पीड़ितों से लगभग 50 करोड़ रुपए की ठगी की है। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और विस्तृत जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!