UP में रुपयों के लिए खून के रिश्तों का कत्ल! कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Jul, 2026 01:35 PM

father beheaded over property in badaun

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में जमीन और पैसों के लालच में एक कलियुगी पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गांव ब्यौर निवासी राधेलाल (60) की शुक्रवार देर रात खाना...

बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में जमीन और पैसों के लालच में एक कलियुगी पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गांव ब्यौर निवासी राधेलाल (60) की शुक्रवार देर रात खाना खाते समय उसके पुत्र अहिवरन ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर अंधेरे में फ़रार हो गया।

पुलिस के अनुसार राधेलाल के पास 18 बीघा जमीन थी। उसके पांच बेटों में सबसे छोटा अहिवरन पिछले कई दिनों से बंटवारे की मांग कर रहा था। साथ ही स्वयं सहायता समूह की किस्त जमा करने के लिए रुपये भी मांग रहा था। शुक्रवार को राधेलाल ने मक्का बेचकर रुपये जुटाए। पैसे मिलते ही अहिवरन फिर आ पहुंचा। बाप ने इंकार किया तो बात बिगड़ी। शाम को कहासुनी हुई। रात में अहिवरन शराब के नशे में घर लौटा। खाना खाते समय पुराना विवाद फिर छिड़ा और आवेश में आकर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पिता की गर्दन पर दे मारी।

राधेलाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह ने बताया,कि आरोपी घटना के बाद फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किए हैं। जल्द ही दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!