25 हजारी इनामी बदमाश का एनकाउंटर: लिफ्ट देकर लूटने वाले के पैर में लगी गोली, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Jul, 2026 10:32 AM

greater noida wanted criminal injured in police encounter

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के 25 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को मुठभेड़ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने...

Greater Noida: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के 25 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को मुठभेड़ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत शुकवार को दादरी थाना पुलिस चिटहैरा नहर स्थित पेरिफेरल अंडरपास के पास जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। 

ये भी पढ़ें:- 7 साल की मासूम से दरिंदगी: कोर्ट का फैसला सुनते ही रो पड़ा हैवान, मिली 20 साल की कठोर कैद

खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक कुमार उफर् आशु उर्फ भोला, पुत्र राजेंद्र, निवासी ग्राम जिटोली, थाना निधौली कलां, जनपद एटा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, लूट के मामले में पीड़ित का आधार कार्ड तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें:- रूह कंपा देने वाला दोहरा हत्याकांड: पहचान मिटाने के लिए जलाए चेहरे, पति-देवर और प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि 20 मई को दादरी थाना में एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात कार सवारों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया। इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल फोन, नकदी तथा आधार कार्ड लूट लिया। इस मामले में दादरी थाना पर बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में एटा के अवागढ़ थाने में डकैती की तैयारी और संदिग्ध गतिविधियों, वर्ष 2019 में इटावा के बकेवर थाने में हत्या, साक्ष्य मिटाने, लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और गिरोह के नेटवर्क के संबंध में भी जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!