मिल्खा सिंह के निधन से खेल जगत में शोक की लहर, CM योगी के जताया गहरा दुख

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Jun, 2021 10:19 AM

due to the death of milkha singh there was a wave of noise

दुनिया भर में अपने प्रदर्शन के जरिये देश को कई बार गौरवान्वित करने वाले मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह के निधन से उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने फ्लाइंग सिख के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है...

लखनऊः दुनिया भर में अपने प्रदर्शन के जरिये देश को कई बार गौरवान्वित करने वाले मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह के निधन से उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने फ्लाइंग सिख के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

कोरोना संक्रमित मिल्खा सिंह का शुक्रवार को चंडीगढ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह करीब 91 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया ‘फ्लाइंग सिख' के नाम से लोकप्रिय श्री मिल्खा सिंह की उपलब्धियां देशवासियों को हमेशा गौरवांवित करती रहेंगी। उनके निधन से खेल जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।'' उन्होने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।       


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!