दिल्ली जा रही बस रास्ते में खराब, यात्री नीचे उतरकर देख रहे थे मरम्मत... तभी काल बनकर आया ट्रक, 5 की मौ/त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Jul, 2026 09:54 AM

truck hits a poorly parked roadways bus five dead 11 injured

एटा जिले के बागवाला क्षेत्र में एटा-अलीगंज मार्ग पर गुरुवार देर रात सड़क के किनारे खड़ी एक रोडवेज बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे 5 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने शुक्रवार को बताया कि...

Etah News: एटा जिले के बागवाला क्षेत्र में एटा-अलीगंज मार्ग पर गुरुवार देर रात सड़क के किनारे खड़ी एक रोडवेज बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे 5 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने शुक्रवार को बताया कि फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एटा डिपो की एक बस गुरुवार को रात करीब साढ़े 11 बजे खराब होने के कारण कीलरमऊ गांव के पास सड़क किनारे खड़ी थी और उसकी मरम्मत का कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान कई यात्री बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी और बाहर खड़े यात्री भी इसकी चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें:- 'विरोध किया तो पूरे परिवार का नाश कर दूंगा...' तांत्रिक ससुर की इस एक धमकी ने अपनों को ही बना दिया उसका कातिल

सिंह ने बताया कि इस हादसे में राजेश (34) सुखराम (42), शैलेश (32) तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल 11 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर बलवीर सिंह के अनुसार घायल हुए अधिकतर लोग खतरे से बाहर हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!