तड़के 5 बजे हुआ भीषण हादसा... सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस, फिर जो हुआ देख कांप उठे लोग

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jul, 2026 11:55 AM

tractor driver killed 11 passengers injured in collision with roadways bus

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार तड़के गोंडा-बहराइच मार्ग पर उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस के सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार बच्चों और महिलाओं समेत 11 यात्री घायल हो गए। पुलिस...

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार तड़के गोंडा-बहराइच मार्ग पर उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस के सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार बच्चों और महिलाओं समेत 11 यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:- बॉर्डर पर महिला के ट्रॉली बैग ने उगला ऐसा राज... ₹1.25 करोड़ की इस चीज को देख उड़ गए SSB के होश

पुलिस के अनुसार, वाराणसी कैंट डिपो की एक रोडवेज बस गोंडा से बहराइच आ रही थी। सुबह करीब 5 बजे बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलवरिया के पास बस आगे चल रही सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें से 6 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 5 घायलों का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें:- UP ATS का बड़ा एक्शन: बांग्लादेश से जुड़े नकली नोटों के खेल में मोहरा गिरफ्तार, खुला वो राज जिसने उड़ाए होश

पुलिस के अनुसार, घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र के गढ़वा नौतला निवासी हरिओम सिंह (48) के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!