फिल्म सिटी बनेगी नोएडा: CM योगी ने की बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ बैठक

Edited By Ajay kumar,Updated: 22 Sep, 2020 03:06 PM

cm yogi to make noida a film city meeting with bollywood veterans

नोएडा को फिल्म सिटी बनाने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बॉलीवुड से जुड़े तमाम दिग्गजों के साथ बैठक हुई। फिल्म सिटी को किस तरह विकसित किया जाए इस पर चर्चा हुई।

लखनऊ: नोएडा को फिल्म सिटी बनाने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अभिनेता परेश रावल, अनुपम खेर समेत बॉलीवुड से जुड़े तमाम दिग्गजों के साथ बैठक हुई। फिल्म सिटी को किस तरह विकसित किया जाए इस पर चर्चा हुई। यूपी में फिल्म सिटी विकसित करने के लिए मीटिंग में मौजूद अभिनेताओं, निर्माताओं और निर्देशकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। 

क्या कहा मुख्यमंत्री ने? 
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति का केंद्र बिंदु है। यहां बॉलीवुड के लिए अपार संभावनाएं हैं। यूपी देश का समृद्ध राज्य है। 
-शांति से कुंभ का आयोजन हुआ।
-अयोध्या विवाद शांति से हल हुआ, फैसले पर कहीं भी विवाद नहीं हुआ।
-सिनेमा से समाज में बदलाव आया।
-सबसे प्राचीन नगरी यूपी में है।
-इस क्षेत्र की इतिहास में अहम भूमिका।
-यूपी में कनेक्टीविटी बेहतर हो रही है। 
-24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कुंभ में आए।

PunjabKesari

बैठक में ये अभिनेता हुए शामिल-
-परेश रावल चेयरमैन एनएसडी।
-सतीश कौशिक निर्माता निर्देशक।
-नीरज पांडेय निर्माता निर्देशक।
-अनुपम खेर अभिनेता।
-भूषण कुमार निर्माता निर्देशक।
-राजू श्रीवास्तव यूपी फिल्म विकास परिषद। 
-प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलाेटा। 
 

यूपी में फिल्म सिटी को लेकर क्या बोले दिग्गज:
1. प्रसिद्ध भारतीय-नेपाली पाश्र्वगायक उदित नरायण झा 
प्रसिद्ध भारतीय-नेपाली पाश्र्वगायक उदित नरायण झा ने फिल्म सिटी पर अपनी बात रखते हुए सर्वप्रथम सीएम योगी आदित्यनाथ का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य को जिस सीएम की तलाश थी वह योगी जी के रूप में मिला। इतने कम समय में आपने (योगी) जो काम किया है वह सराहनीय है। मैं गर्वमहसूश करता हूं कि आप जैसे सीएम उप्र में हैं। उन्होंने कहा कि मैने भी 40 साल से फिल्म इंडस्ट्री में संगीत के जरिए आप लोगों की सेवाएं की है और मरते दम तक करता रहूंगा। मैने भोजपुरी में 6-7 फिल्में बनाई जिसमें से एक है ‘कब होई गवना हमार’ जिसे भोजपुरी फिल्म के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म सिटी की बात पर उन्होंने कहा कि मै अपने संगीत से जुड़े हुए जो भी उसमें काम है आप के आदेश पर हमेशा करने के लिए तैयार रहूंगा। 

फिल्म सिटी बनने से उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलेगा रोजगार: गणेश शंकर
बॉलीवुड निर्माता व निर्देशक गणेश शंकर ने कहा कि नोएडा में फिल्म सिटी बनने से उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार मिलेगा। कैमरा वाले को जगह प्रवाइड की जाय। मेरी सभी से अपील है कि सरकार बदलने के बाद भी सिटी पर कोई फर्क न पड़े इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। बदले की भावना से कोई भी काम न करें। फिल्म सिटी बनने से दिल्ली-मुम्बई जैसी अन्य भाषाओं की युनिवर्सिटी भी उत्तर प्रदेश में होगी। 

राजू श्रीवास्तव ने सीएम योगी को बोला-धन्यवाद
यूपी फिल्म विकास परिषद के सदस्य व मशहूर कामेडियन राजू श्रीवास्तव ने कहा कि मैं पैसों के अभाव में मुंबई नहीं जा पाया क्योंकि किराया नहीं था। हिन्दी भाषा के लोगों को मुंबई जा कर बहुत ही मेहनत करना पड़ता था। यूपी में फिल्म सिटी के लिए राजू ने बैठक में सीएम योगी को धन्यवाद दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!