90 लाख दो, तभी सुहागरात मनेगी! दुल्हन ने बेडरुम में पति के सामने रखी ये शर्त, फिर की ससुरवालों को जिं/दा जलाने की कोशिश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Apr, 2026 10:16 AM

agra news i will only celebrate our wedding night if you give me 90 lakhs

Agra News: ताजनगरी आगरा में एक ऐसी शादी की चर्चा हो रही है, जिसका अंत जयमाला या सात फेरों पर नहीं, बल्कि थाने और कोर्ट के चक्करों पर हुआ। शादी की पहली रात जहां खुशियों का माहौल होना चाहिए था, वहां एक लालची दुल्हन की डिमांड ने दूल्हे और...

Agra News: ताजनगरी आगरा में एक ऐसी शादी की चर्चा हो रही है, जिसका अंत जयमाला या सात फेरों पर नहीं, बल्कि थाने और कोर्ट के चक्करों पर हुआ। शादी की पहली रात जहां खुशियों का माहौल होना चाहिए था, वहां एक लालची दुल्हन की डिमांड ने दूल्हे और उसके परिवार के होश उड़ा दिए। मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है, जहां एक डॉक्टर के परिवार के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

90 लाख की मांग और सुहागरात का इनकार
मिली जानकारी के अनुसार, आगरा निवासी एक डॉक्टर के भाई की शादी हाथरस की रहने वाली युवती से धूमधाम से हुई थी। विदाई के बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची, तो घर में उत्सव का माहौल था। लेकिन असली ड्रामा सुहागरात को शुरू हुआ। आरोप है कि जैसे ही दूल्हा कमरे में पहुंचा, दुल्हन ने उसे छूने से साफ मना कर दिया। दुल्हन ने दो टूक शब्दों में कहा कि उसे यह शादी पसंद नहीं थी और उसने यह रिश्ता सिर्फ पैसों के लिए किया है। उसने पति के सामने 90 लाख रुपए कैश की मांग रख दी और कहा कि बिना पैसे सुहागरात नहीं मनेगी।

मायके वालों का तांडव: जिंदा जलाने की कोशिश
पैसे न मिलने पर बात बिगड़ गई। दुल्हन ने तुरंत अपने मायके वालों को फोन कर बुला लिया। मायके पक्ष के लोग आगरा पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि आक्रोश में आकर मायके वालों ने घर की PNG गैस पाइपलाइन तोड़ दी और घर में मौजूद ससुरालियों को जिंदा जलाने की कोशिश की। पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह परिवार ने अपनी जान बचाई।

सास के गहने समेटकर हुई फरार
हंगामे का फायदा उठाकर दुल्हन ने न केवल अपने चढ़ावे के जेवर, बल्कि अपनी सास के कीमती गहने और घर में रखा अन्य कीमती सामान भी समेट लिया। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ रफूचक्कर हो गई। पीड़ित परिवार ने जब पुलिस से गुहार लगाई, तो पहले सुनवाई नहीं हुई, लेकिन बाद में कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुआ।

पुलिसिया कार्रवाई और बिचौलिए की तलाश
जगदीशपुरा थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुल्हन और उसके परिवार के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उस बिचौलिए की भी तलाश कर रही है, जिसने यह रिश्ता तय करवाया था। पुलिस का मानना है कि यह किसी संगठित लुटेरी दुल्हन गिरोह का काम भी हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!