सुहागरात पर बीच में तकिया और फिर किडनी की मांग! दूल्हे का वो खौफनाक सच जिसे जान कांप गई कानपुर की बेटी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Apr, 2026 11:44 AM

pillow in the middle on the wedding night and then demand for kidney

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर रिश्तों पर से भरोसा उठ जाए। एक युवती की शादी बड़े अरमानों के साथ लखनऊ में हुई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस इंसान को वह अपना जीवनसाथी चुन रही है, वह न केवल गंभीर रूप...

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर रिश्तों पर से भरोसा उठ जाए। एक युवती की शादी बड़े अरमानों के साथ लखनऊ में हुई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस इंसान को वह अपना जीवनसाथी चुन रही है, वह न केवल गंभीर रूप से बीमार है बल्कि एक शातिर धोखेबाज भी है। पति की दोनों किडनी खराब होने और डायलिसिस का सच सामने आने पर अब पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

शादी के बाद दूरी और अजीब व्यवहार
चकेरी (कानपुर) की रहने वाली पीड़िता का विवाह 22 जून 2023 को लखनऊ निवासी निशांत कुमार के साथ हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों से ही निशांत अपनी पत्नी से शारीरिक दूरी बनाए रखता था। पीड़िता का आरोप है कि सोने के दौरान पति अक्सर बीच में तकिया रख लेता था ताकि कोई स्पर्श न हो। कई बार तो हद तब हो गई जब पति-पत्नी के बीच में खुद सास सोने आ जाती थी। जब पीड़िता ने अपनी ननद से इस व्यवहार की शिकायत की, तो पति ने महज एक बार संबंध बनाए और फिर पूरी तरह दूरी बना ली।

मेडिकल फाइल ने खोला मौत का सौदा
शादी के कुछ महीनों बाद घर में रखी एक मेडिकल फाइल पीड़िता के हाथ लगी, जिसे देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फाइल से खुलासा हुआ कि निशांत की दोनों किडनियां फेल हैं और वह गुपचुप तरीके से डायलिसिस करवा रहा है। जब पीड़िता ने इस धोखे पर सवाल उठाया, तो ससुराल वालों की इंसानियत खत्म हो गई। पति और उसके परिवार ने बेशर्मी से शर्त रखी कि या तो पत्नी अपनी एक किडनी पति को दान कर दे। या फिर अपने पिता से 30 लाख रुपये लेकर आए ताकि किडनी ट्रांसप्लांट कराया जा सके। शर्त न मानने पर पीड़िता को पीटकर मायके भेज दिया गया।

पहली शादी और बेटी का भी आरोप
धोखे की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। पीड़िता का दावा है कि जांच-पड़ताल में उसे पता चला कि निशांत पहले से शादीशुदा है। उसकी वाराणसी (बनारस) में एक पत्नी और एक बेटी भी है। शादी के समय यह पूरी सच्चाई छिपाई गई और उसे अंधेरे में रखकर यह रिश्ता किया गया।

पुलिस की कार्रवाई
कानपुर के चकेरी थाने में पीड़िता ने पति निशांत, सास, ससुर और ननद के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। एसीपी अभिषेक पांडे के मुताबिक, पुलिस ने पहले दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। अब कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!