पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गूंजी सुखोई-मिराज की गर्जना! सुलतानपुर की हवाई पट्टी पर आज उतरेगा भारतीय वायुसेना का बेड़ा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Apr, 2026 11:19 AM

a fleet of the indian air force will land today at the sultanpur airstrip

Sultanpur News: सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर वायुसेना के युद्धाभ्यास की तैयारियों के तहत बीते मंगलवार दोपहर लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई दी। इस दौरान 8 लड़ाकू विमान पूर्वाभ्यास के लिए हवाई पट्टी पर उतरे। उत्तर प्रदेश...

Sultanpur News: सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर वायुसेना के युद्धाभ्यास की तैयारियों के तहत बीते मंगलवार दोपहर लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई दी। इस दौरान 8 लड़ाकू विमान पूर्वाभ्यास के लिए हवाई पट्टी पर उतरे। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के परियोजना प्रबंधक इमरान ने बताया कि बुधवार (22 अप्रैल) को होने वाले वायुसेना के युद्धाभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से की जा रही तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास के लिए अपराह्न लगभग डेढ़ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्थित अरवल कीरी करवत गांव के पास बनी हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के 8 लड़ाकू विमान उतरे।

PunjabKesari
उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को इस हवाई पट्टी पर अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक युद्धाभ्यास और विशेष अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इमरान ने बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रकार के आधुनिक लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे और उतरेंगे। उन्होंने बताया कि इस युद्धाभ्यास में सुखोई, मिराज, तेजस और जगुआर जैसे विमान करतब दिखाएगे। यूपीडा के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि आज सुलतानपुर जिले के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने भी हवाई पट्टी पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास के दौरान विमानों ने हवाई पट्टी पर कई बार उड़ान भरी और इस दौरान सुरक्षा के लिए आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई।

PunjabKesari
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों को हवाई पट्टी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। युद्धाभ्यास की इस तैयारी और लड़ाकू विमानों के करतब ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए खासे कौतूहल का विषय रहे और विमानों की झलक के लिए दूर—दूर से लोग पहुंचे। जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 22 अप्रैल को होने वाला यह कार्यक्रम न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्र की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।

PunjabKesari
उन्होंने बताया कि हवाईपट्टी के परीक्षण व सुरक्षा को देखते हुए 1 मई तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से वाहनों के आवागमन का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वायुसेना का परीक्षण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 2 मई से फिर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन बहाल हो सकेगा। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 16 नवंबर 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर वायुसेना ने हवाई पट्टी पर अभ्यास किया था। इसके साथ ही मोदी को लेकर आया वायुसेना का हरक्युलिस विमान भी एक्सप्रेस-वे पर उतरा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!