मिर्जापुर में काल बना ट्रक: आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, परिवारों में कोहराम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Apr, 2026 11:04 AM

up news three people killed in road accident in mirzapur

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 3  लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी में शनिवार रात हुई। मड़िहान थाना...

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 3  लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी में शनिवार रात हुई। मड़िहान थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें:- कानपुर में 80 करोड़ का मेगा साइबर स्कैम: 3 महीने में 600 ठगी को दिया अंजाम, STF ने पंजाब से दबोचे 2 मास्टरमाइंड

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मंजरी राव ने पत्रकारों को बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार वीरेंद्र कुमार (35), विजय कुमार (38) और राजेश (41) मिर्जापुर से मड़िहान की तरफ जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राव ने बताया कि पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!