ड्रम में लाश और पहाड़ों पर सैर: Meerut के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल की पेशी, अब 28 अप्रैल पर टिकी निगाहें

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Apr, 2026 07:00 AM

saurabh murder case muskan sahil produced in court next hearing on april 28

Meerut News: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके कथित प्रेमी साहिल को बीते मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला एवं सत्र अदालत में पेश किया गया। अदालत में मुस्कान और साहिल से अलग-अलग सवाल-जवाब किए गए और सुनवाई पूरी होने के...

Meerut News: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके कथित प्रेमी साहिल को बीते मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला एवं सत्र अदालत में पेश किया गया। अदालत में मुस्कान और साहिल से अलग-अलग सवाल-जवाब किए गए और सुनवाई पूरी होने के बाद दोनों को फिर से जेल भेज दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को की जाएगी।

ये भी पढे़ें:- जूतों की जिद ने उजाड़ दिया घर: महराजगंज में सगे भाई ने भाई का किया कत्ल, कैंची से किए ताबड़तोड़ वार

अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से पुलिस सुरक्षा में अदालत लाया गया। अदालत में करीब 46 मिनट की मौजूदगी के दौरान पहले साहिल से लगभग 20 मिनट तक पूछताछ की गई जबकि बाद में मुस्कान से करीब 16 मिनट तक प्रश्न किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार साहिल को पहले अदालत लाया गया, जबकि कुछ देर बाद मुस्कान को उसकी 6 महीने की बच्ची के साथ पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अदालत परिसर में किसी को भी आरोपियों के निकट जाने की अनुमति नहीं दी गई।

ये भी पढे़ें:- Pratapgarh Crime News: प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी बनी पति की कातिल, साथी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

अभियोजन पक्ष के अनुसार, मामले में अब तक 22 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार की अदालत में चल रही है और आरोपियों से सवाल—जवाब की प्रक्रिया जारी है। इस बीच, मृतक सौरभ की मां रेनू देवी ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की और कहा कि घटना के बाद से उनका परिवार गहरे सदमे में है।

ये भी पढे़ें:- अब्बू-अम्मी को मत मारो... मासूम अक्शा की अनसुनी चीखें, महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या

मृतक के भाई ने भी आरोपियों को दोषी बताते हुए अदालत से कठोर दंड की अपेक्षा जताई। उल्लेखनीय है कि 3 मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि मुस्कान ने सौरभ को मादक पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर प्रेमी साहिल की मदद से चाकू से प्रहार करके उसकी हत्या करने के बाद शव को टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में सीमेंट से सील कर दिया था। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश घूमने चले गए थे जिन्हें पुलिस ने 18-19 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!