भारतीय राजनीति के लिए क्षति है...उनका इस तरह से जाना हमें दुखी करता है- मोहसिना किदवई के निधन पर बोलीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Apr, 2026 02:33 PM

this is a loss for indian politics  her passing in this manner saddens us  co

गांधी परिवार की करीबी एंव कांग्रेस सरकार में मंत्री रही मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेस कार्यकताओं में शोक की लहर दोड़ पड़ी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत उनके नोएडा स्थित अवास में मिलने के लिए पहुंची इस दौरान उनके निधन पर गहरा...

नोएडा: गांधी परिवार की करीबी एंव कांग्रेस सरकार में मंत्री रही मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेस कार्यकताओं में शोक की लहर दोड़ पड़ी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत उनके नोएडा स्थित अवास में मिलने के लिए पहुंची इस दौरान उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि"मोहसिना किदवई जी से मेरा संबंध पिताजी के समय से है उनका मेरे पिता से बहुत स्नेह था और फिर मुझसे उनका स्नेह हुआ। 

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- भारतीय राजनीति के लिए क्षति
मोहसिना किदवई उत्तर प्रदेश जैसे पुरुष प्रधान राज्य में उन्होंने अपनी पहचान बनाई और वहां पर उन्होंने राजनीति की वही उनकी पहचान थी, संगठन के माध्यम से जितने लोगों को उन्होंने आगे बढ़ाया उसके लिए जितना कहा जाए उतना कम है। हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है भारतीय राजनीति के लिए क्षति है। उनका इस तरह से जाना हमें दुखी करता है लेकिन इस बात का गर्व है कि मोहसिना किदवई जैसी नेता हमारी बीच थी दशकों पहले उन्होंने अपनी पहचान राजनीति में बनाई।

मोहसिना किदवई का 93 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन 
आप को बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 93 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। राजनीतिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहीं मोहसिना किदवई ने केंद्र और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली और कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन पर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं समेत परिवार और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

नोएडा से निकलेगी अंतिम यात्रा निकलेगी
नोएडा के सेक्‍टर 40 स्थित आवास से मोहसिना किदवई की अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निकलेगी। दिल्‍ली के निजामुद्दीन कब्रिस्‍तान में शाम पांच बजे उनको सुपुर्दे खाक किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान किदवई ने स्‍वास्‍थ्‍य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालयों में काम किया।

दो बार राज्‍य सभा सदस्‍य भी रहीं
1 जनवरी, 1932 को बाराबंकी में जन्‍मीं मोहसिना किदवई दो बार छत्‍तीसगढ़़ से राज्‍यसभा सदस्‍य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्‍यसभा की सदस्‍य रहीं।

कांग्रेस महासचिव पद भी काम किया
गांधी परिवार की करीबी रहीं मोहसिना किदवई केंद्र सरकार में मंत्री के अलावा हज कमेटी की अध्‍यक्ष भी रहीं। उन्‍होंने कांग्रेस महासचिव के रूप में भी काम किया। वह कांग्रेस कार्य समिति और कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्‍य भी रहीं। वह लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मोहसिना किदवई के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि मोहसिना किदवई बेहद सौम्‍य स्‍वभाव की थीं। उनके व्‍यक्तित्‍व में सरलता और विनम्रता झलकती थी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्‍होंने कई बार केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में देश की सेवा की है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!