'हमें ऐसे दोस्तों की जरूरत नहीं'... PM मोदी के मित्र वाले बयान पर Akhilesh का तीखा पलटवार, पूछा- कैसी मदद, खुद बताएं प्रधानमंत्री!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Apr, 2026 07:37 AM

on modi s  friend  remark akhilesh yadav says  no need for such friends

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को स्वयं से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमें ऐसे दोस्तों की जरूरत नहीं है।...

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को स्वयं से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमें ऐसे दोस्तों की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गत दिनों लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव को अपना मित्र बताते हुए कहा था कि अखिलेश मेरे मित्र हैं तो कभी कभी मेरी मदद कर देते हैं।

OBC कार्ड और PM मोदी की मित्रता वाली टिप्पणी
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में यह टिप्पणी तब की जब उन्होंने सपा सांसद धर्मेंद्र को यह उल्लेख करने के लिए धन्यवाद दिया कि वे ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समुदाय से हैं और सभी के हितों की देखभाल करना उनका कर्तव्य है। हालांकि मंगलवार को यहां अखिलेश यादव से उनसे मोदी की इस टिप्पणी का जिक्र करते हुए सवाल पूछे जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री के इस दावे के आधार पर सवाल उठाया।

Akhilesh का पलटवार: मदद के दावे को नकारा और BJP को दी चेतावनी
यादव ने कहा कि हां, यह बहुत ही अहम सवाल है, लेकिन (सदन में) हमारा माइक बंद कर दिया गया था। हमने कहा है कि हमें ऐसे दोस्तों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल प्रधानमंत्री ही यह साफ कर सकते हैं कि वह किस तरह की मदद का जिक्र कर रहे थे। यादव ने कहा कि जहां तक मदद के दावे का सवाल है, अगर आप प्रधानमंत्री से पूछें कि मैंने उन्हें क्या मदद दी है, तो उसका जवाब केवल वही दे सकते हैं। मेरी जानकारी के मुताबिक, ऐसी कोई बात नहीं हुई है। यादव ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी और आरोप लगाया कि हार के डर से भाजपा कोई भी हद पार कर सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!