हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस की अचानक एंट्री और मची भगदड़, शक्तिवर्धक दवाइयों के साथ धरे गए रईसजादे और युवतियां

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Apr, 2026 07:42 AM

racket busted in varanasi four young men and two young women detained

Varanasi News: उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में रविवार को हड़कंप मच गया, जब सन फ्लॉवर एकेडमी के पास स्थित एक मकान पर विशेष अभियान समूह (एसओजी-2) ने अचानक छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, दीपक सिंह के घर पर लंबे...

Varanasi News: उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में रविवार को हड़कंप मच गया, जब सन फ्लॉवर एकेडमी के पास स्थित एक मकान पर विशेष अभियान समूह (एसओजी-2) ने अचानक छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, दीपक सिंह के घर पर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। सूचना पर कमिश्नरेट की एसओजी-2 टीम ने अचानक दबिश देकर देह व्यापार का अड्डा उजागर किया। मौके से 4 युवकों और 2 युवतियों को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें:- कानपुर कांड: 'मैं सोती रही और उसने सबकुछ खत्म कर दिया'—कातिल पिता की दरिंदगी और बेबस मां का वो बयान जो कलेजा चीर दे!

बताया जा रहा है कि पुलिस को वहां से शक्तिवर्धक दवाइयां भी बरामद हुई हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और आसपास के लोग हैरान हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है। जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं यह रैकेट किसी बड़े गिरोह से जुड़ा तो नहीं है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!