जूतों की जिद ने उजाड़ दिया घर: महराजगंज में सगे भाई ने भाई का किया कत्ल, कैंची से किए ताबड़तोड़ वार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Apr, 2026 09:53 AM

minor kills his own younger brother in a dispute over new shoes

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बीते सोमवार को नए जूते पहनने को लेकर हुए झगड़े में एक नाबालिग लड़के ने कैंची से अपने छोटे भाई पर वार कर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घुघली थाना क्षेत्र के...

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बीते सोमवार को नए जूते पहनने को लेकर हुए झगड़े में एक नाबालिग लड़के ने कैंची से अपने छोटे भाई पर वार कर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा नौका टोला गांव में सूरज शर्मा (16) और उसके छोटे भाई लक्ष्मण शर्मा (15) के बीच नए जूतों को पहले पहनने की बात को लेकर हुई बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई और तैश में आए सूरज ने कैंची से लक्ष्मण पर हमला कर दिया। 

ये भी पढ़ें:- हाथरस में जल जीवन मिशन की खुदाई में निकला कब्रिस्तान, क्षतिग्रस्त कब्रों से बाहर आए शवों के अवशेष... जांच के आदेश

पुलिस के मुताबिक, सिर और हाथों पर कई गहरी चोटें लगने से गम्भीर रूप से घायल हुए लक्ष्मण को घुघली के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!