हवाई सर्वे के बाद योगी सरकार सख्त: प्रभावित किसानों को जल्द राहत के दिए निर्देश

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Apr, 2026 09:32 AM

yogi government tightens its grip after aerial survey

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को प्रदेश के आपदा प्रभावित जिलों का हवाई...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को प्रदेश के आपदा प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। सर्वे में बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, उन्नाव और लखनऊ समेत कई जनपद शामिल रहे। प्रदेश में हाल के दिनों में हुई असामयिक वर्षा, तेज हवाओं और चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए सरकार ने त्वरित कार्रवाई शुरू की है।        

जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने का निर्देश 
हवाई सर्वे के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रभावित क्षेत्रों का वास्तविक आकलन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि किसानों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जा सके। उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता सहित हरसंभव मदद दी जाएगी। इसके लिए जिलों में विस्तृत सर्वेक्षण कराने और नुकसान का सही आकलन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

'अन्नदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो'
हवाई सर्वे के बाद आजमगढ़ और फतेहपुर में जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान फसल सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे तेजी से सर्वे कार्य पूर्ण कर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजें। सरकार ने साफ किया है कि सर्वे रिपोर्ट मिलते ही प्रभावित किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी, ताकि अन्नदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!