Kangna Ranaut की बढ़ी मुश्किलें! फैसले से ऐन पहले वकील ने किया बड़ा धमाका, 30 अप्रैल की तारीख पर सस्पेंस

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Apr, 2026 08:39 AM

bjp mp kangana ranaut files plea in case regarding remarks against farmers  prot

Agra News: किसान आंदोलन को लेकर विवादित टिप्पणी किए जाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के वकील ने उत्तर प्रदेश के आगरा की एक विशेष अदालत में बीते मंगलवार को वादी को अदालत द्वारा अनुचित अवसर दिए जाने का आरोप...

Agra News: किसान आंदोलन को लेकर विवादित टिप्पणी किए जाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के वकील ने उत्तर प्रदेश के आगरा की एक विशेष अदालत में बीते मंगलवार को वादी को अदालत द्वारा अनुचित अवसर दिए जाने का आरोप लगाते हुए एक अर्जी दाखिल की। वादी के अधिवक्ता रमा शंकर शर्मा ने बताया कि कंगना की वकील अनुसुइया चौधरी ने आगरा की सांसद-विधायक (MP-MLA) अदालत में एक अर्जी दायर कर आरोप लगाया कि अदालत ने वादी को अनुचित अवसर दिया है और ऐसे में सांसद को भी पर्याप्त समय दिया जाए तथा 30 अप्रैल को फैसला सुनाए जाने पर रोक लगाई जाए।

ये भी पढ़ें:- 'हमें ऐसे दोस्तों की जरूरत नहीं'... PM मोदी के मित्र वाले बयान पर Akhilesh का तीखा पलटवार, पूछा- कैसी मदद, खुद बताएं प्रधानमंत्री!

मिली जानकारी के मुताबिक, शर्मा ने बताया कि मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है और 3 अप्रैल को अंतिम बहस पूरी हो गई थी। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को फैसला सुनाया जाना था लेकिन मुकदमे से संबंधित कुछ अन्य दस्तावेज अदालत को सौंपे जाने के कारण निर्णय की तारीख 30 अप्रैल निर्धारित कर दी गई। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के खिलाफ अगस्त 2024 में कथित रूप से विवादित बयान देते हुए कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान हिंसा, दुष्कर्म और हत्याएं हो रही थीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!