BHU के बिड़ला हॉस्टल में आधी रात बवाल: खराब वाटर कूलर और गंदगी पर भड़के छात्र, पत्थरबाजी में सुरक्षाकर्मी घायल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Apr, 2026 12:19 PM

students at bhu take to streets over their demands security personnel injured

Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के बिड़ला छात्रावास के छात्र शनिवार रात अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों पर छात्रावास से पत्थरबाजी कर दी गई, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। बाद में पुलिस पहुंची...

Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के बिड़ला छात्रावास के छात्र शनिवार रात अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों पर छात्रावास से पत्थरबाजी कर दी गई, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। बाद में पुलिस पहुंची और सभी छात्रों को उनके कमरों में भेज दिया। 

ये भी पढ़ें:- पुलिस और STF की बड़ी सफलता: Noida हिंसा का मास्टरमाइंड तमिलनाडु से गिरफ्तार, 1 लाख के इनामी से खुलेगा पूरे नेटवर्क का राज

छात्रों द्वारा प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। बातचीत के बाद छात्रों को छात्रावास वापस भेज दिया गया था। छात्रों का आरोप था कि छात्रावास में वॉटर कूलर और आरओ खराब पड़े हैं, शौचालयों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है, कैंपस में लाइट की कमी है, पानी की टंकी की नियमित सफाई नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने जिम और लाइब्रेरी की व्यवस्था करने, छात्रावास में नियमित सफाई और कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की थी। इन्हीं मांगों को लेकर छात्र प्रदर्शन करते हुए छात्रावास के बाहर आ गए।

ये भी पढ़ें:- कानपुर में 80 करोड़ का मेगा साइबर स्कैम: 3 महीने में 600 ठगी को दिया अंजाम, STF ने पंजाब से दबोचे 2 मास्टरमाइंड

मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्रों को समझा-बुझाकर पानी मंगवाकर उन्हें छात्रावास में भेज दिया। लेकिन इसी दौरान किसी छात्र ने अचानक सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंक दिया, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। इसके बाद रुक-रुक कर पत्थरबाजी होती रही। परिसर का माहौल बिगड़ता देख फोर्स तैनात कर दी गई है। साथ ही पत्थरबाजी करने वाले छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल परिसर में शांति है। छात्रों ने कुछ मांगो को लेकर प्रदर्शन किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!