दोस्ती का खूनी अंत: प्रयागराज में नशे के दौरान हुए झगड़े में ईंट से कूचकर दोस्त की हत्या, गड्ढे में मिला था शव

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Apr, 2026 03:13 PM

friends themselves killed a young man by attacking him with a brick

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करेली क्षेत्र में 5 दिन पहले युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि नशे के दौरान हुए विवाद में युवक के 2 दोस्तों ने ही ईंट...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करेली क्षेत्र में 5 दिन पहले युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि नशे के दौरान हुए विवाद में युवक के 2 दोस्तों ने ही ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को गड्ढे में छिपा दिया था।

ये भी पढ़ें:- अब्बू-अम्मी को मत मारो... मासूम अक्शा की अनसुनी चीखें, महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 15 अप्रैल को करेली थाना क्षेत्र के ऐनुद्दीनपुर गांव के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। अगले दिन 16 अप्रैल को मृतक की पहचान दिलशाद अहमद उर्फ उमेश अहमद (35) निवासी ऐनुद्दीनपुर के रूप में हुई। मृतक के पिता नस्सन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या कर शव को गड्ढे में छिपाया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन दिलशाद अपने 2 दोस्तों मनोज और कन्हई भारतीया के साथ था। तीनों ने नशा किया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दिलशाद और मनोज के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

ये भी पढ़ें:- Pratapgarh Crime News: प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी बनी पति की कातिल, साथी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर गुस्से में मनोज ने दिलशाद पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मनोज और कन्हई ने मिलकर शव को गड्ढे में डालकर छिपाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए करेली पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सोमवार 20 अप्रैल को पुलिस ने जफीर की पुलिया के पास से मनोज भारतीया उर्फ हीरो (27) निवासी मदारीपुर डिहवा तथा कन्हई भारतीया (28) निवासी अन्धीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो ईंट भी बरामद की गई हैं। करेली थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज के खिलाफ पहले से चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!