आस्था की आड़ में हैवानियत: बीमार बेटे का इलाज कराने गई महिला से मौलवी और युवक ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाया Video

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Apr, 2026 03:08 PM

woman gang raped in saharanpur while seeking medical treatment for her child

Saharanpur News: सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नागल के सीडकी गांव की मस्जिद में मौलवी और एक युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर...

Saharanpur News: सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नागल के सीडकी गांव की मस्जिद में मौलवी और एक युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

ये भी पढ़ें:- कलयुगी पिता का खौफनाक कदम: सोती हुई 11 साल की जुड़वां बेटियों का गला रेता, वारदात के बाद खुद पुलिस को बुलाया

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन सिंह को दी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका एक ही बेटा है, जो काफी बीमार है। 15 अप्रैल को गांव के ही एक युवक ने बेटे को मौलवी से झाड़ फूंक कराने की सलाह दी। उसी दिन युवक उसे और उसके बेटे को बाइक पर बैठाकर सीडकी गांव की एक मस्जिद में ले गया। आरोप है कि वहां मौलवी ने पानी में ताबीज डालकर उसे पीने को दिया, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई जिसके बाद युवक और मौलवी ने उससे दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़ें:- पुलिस और STF की बड़ी सफलता: Noida हिंसा का मास्टरमाइंड तमिलनाडु से गिरफ्तार, 1 लाख के इनामी से खुलेगा पूरे नेटवर्क का राज

पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने घटना के वीडियो भी बनाए तथा फोटो भी खींचे। पीड़िता के होश में आने पर दोनों ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी घटना के बारे में बताया तो वे वीडियो वायरल कर मां-बेटे को जान से मार देंगे। इसके बाद युवक उसे गांव के बाहर छोड़कर चला गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद दंपति ने एसएसपी अभिनंदन सिंह से मिलकर लिखित शिकायत दी। 

ये भी पढ़ें:- महंगे शौक और पड़ोसी की गद्दारी: प्रयागराज में 13 लाख की चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोरों से 11 लाख के जेवर बरामद

एसएसपी ने थाना प्रभारी विनय शर्मा को मामले की गहन जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!