Edited By Ramkesh,Updated: 15 Jan, 2024 06:45 PM

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे पटरियों के दोहरीकरण और विद्युतीकरण के कारण 16 से 22 जनवरी तक रेल गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। रेलवे ने सोमवार को यह जानकारी दी । उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की वरिष्ठ मंडल...
AyodhyaNews: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे पटरियों के दोहरीकरण और विद्युतीकरण के कारण 16 से 22 जनवरी तक रेल गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। रेलवे ने सोमवार को यह जानकारी दी । उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक, वंदे भारत समेत 10 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, जबकि दून एक्सप्रेस समेत 35 ट्रेन वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी।

14 अन्य ट्रेन का परिचालन पर भी प्रभावित रहेगा। अयोध्या कैंट से आनंद विहार तक संचालित की जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को पहले से जारी कार्यों के कारण 15 जनवरी तक रद्द कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन अब 22 जनवरी तक रद्द रहेगी। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रेलवे खंड का दोहरीकरण उच्च प्राथमिकता पर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- Big Breaking: राम भक्तों ने कांग्रेस नेताओं का किया विरोध, पार्टी का झंडा लेकर अध्योया पहुंचे थे कांग्रेस नेता
अयोध्या: भगवान राम की नगरी अध्योधा में कांग्रेस नेताओं को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अयज राय ने सबके राम, चलो अयोध्या धाम' का नारा दिया और "मकर संक्रांति" पर अयोध्या में जाने का ऐलान किया था। इसी क्रम में अयज कांग्रेस नेता अयोध्या पहुंचे। बताया जा रहा है कि पार्टी का झंडा ले जाने से राम भक्त नाराज थे और कांग्रेस नेताओं का विरोध किया।