राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण बाहर फंसे सभी लोगों को वापस लाना सम्भव नहींः हेमंत सोरेन

Edited By Nitika,Updated: 31 Mar, 2020 11:19 AM

statement of hemant soren on lockdown

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य से बाहर रह रहे झारखंड के सभी भाई-बहन याद रखें कि आपदा की घड़ी में वह अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके साथ है लेकिन राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण सभी लोगों को झारखंड वापस लाना सम्भव...

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य से बाहर रह रहे झारखंड के सभी भाई-बहन याद रखें कि आपदा की घड़ी में वह अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके साथ है लेकिन राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण सभी लोगों को झारखंड वापस लाना सम्भव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन के चलते सभी को झारखंड वापस लाना संभव नहीं है लेकिन मदद आप तक जरूर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पुनः करबद्ध प्रार्थना है जहां हैं, वहीं रहें। यही इस महामारी से बचने का सबसे कारगार और सुरक्षित उपाय है। मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के सम्पर्क में हूं ताकि आप तक मदद और जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द पहुंचे। उन्होंने कहा कि जितना आप घर पर रहेंगे उतना ही आप और आपके अपने सुरक्षित रहेंगे।

इस बीच हेमंत सोरेन के आग्रह को स्वीकार करते हुए कर्नाटक सरकार ने मंगलोर में फंसे खूंटी के 281 आदिवासी भाईयों को मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री को कर्नाटक सरकार ने बताया कि फंसे हुए लोगों को हर जरूरी मदद दी जाएगी। हेमंत सोरेन ने उपायुक्त पलामू को लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करवाने का आदेश दिया है।

बता दें कि हेमंत सोरेन को जानकारी मिली थी कि पलामू स्थित हैदरनगर बाजार में लॉकडाउन में सामाजिक मेलजोल में कमी का भी पालन नहीं हो रहा। बाजार में मेला जैसा माहौल है। इसके बाद संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उपरोक्त आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि ऐसी स्थिति दोबारा ना हो, इसका पूरा ध्यान रखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!