बोकारो की बेटी तान्या सिन्हा बनी मिस क्वीन ऑफ इंडिया 2019

Edited By Deepika Rajput,Updated: 10 Jun, 2019 03:23 PM

bokaro s daughter tania sinha made miss queen of india 2019

झारखंड के इस्पात नगर बोकारो की प्रतिभाओं ने हमेशा ही इस शहर का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का कार्य किया है। इसी कड़ी में बोकारो की प्रसिद्ध शिक्षाविद नीलकमल सिन्हा की सुपुत्री तानिया सिन्हा ने ''क्वीन ऑफ़ इंडिया 2019''...

बोकारो: झारखंड के इस्पात नगर बोकारो की प्रतिभाओं ने हमेशा ही इस शहर का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का कार्य किया है। इसी कड़ी में बोकारो की प्रसिद्ध शिक्षाविद नीलकमल सिन्हा की सुपुत्री तानिया सिन्हा ने 'क्वीन ऑफ़ इंडिया 2019' का पुरस्कार पाकर अपने शहर, माता-पिता और पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। पेगासस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित मनाप्पुरम मिस क्वीन ऑफ इंडिया 2019 में तान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

PunjabKesari

अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तान्या ने कहा कि उसने एक सपना देखा था एक नए मुकाम पर जाने के लिए जो पूरा हुआ है। इस दौरान तान्या ने बताया कि सिर्फ सपने देखने से महान नहीं बन सकते, मुकाम नहीं पा सकते। आपको उस दिशा में लगातार मेहनत करनी होती है। उसने कहा कि उसके परिवार में सभी इंजीनियर, डॉक्टर हैं, लेकिन इसके बाद भी उसने एक अलग कैरियर चुना और उसके परिवार के सभी लोगों ने हर कदम पर उसका साथ दिया।

PunjabKesari

तान्या ने बताया कि जब तक आत्मविश्वास नहीं होगा तब तक आपका कोई भी सपना पूरा नहीं हो सकता। सपने पूरा होने का जज्बा खुद के भीतर होना चाहिए। तान्या सिन्हा ने वर्ष 2013 में बोकारो के सेक्टर-6 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से दसवीं की पढ़ाई पूरी की थी। उसके बाद जेवीएस, रांची से 12वीं की पढ़ाई के बाद मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई की है।

PunjabKesari

इस दौरान तान्या के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह आज जिस कामयाबी के मुकाम पर है, उसके पीछे का कारण उसकी असफलता है। नाकामी को ही उसने अपना सबक बनाया और लगातार पूरी तैयारी के साथ काफी मेहनत की। फैशन करियर के प्रति शुरू से ही झुकाव रखने वाली तान्या मिस बोकारो न बन पाई, उसके बाद मिस झारखंड के लिए प्रयास किया, लेकिन उसमें भी उसे असफलता मिली। इसके बाद उसका हौसला डगमगाने के बजाय और बुलंंद हुआ। पूरी मेहनत व लगन के साथ उसने तैयारी की और उसका परिणाम वर्तमान में सबके सामने है।

PunjabKesari

वहीं अपनी पुत्री की इस कामयाबी पर माता नीलकमल सिन्हा ने कहा कि जैसे ही उन्हें तान्या को मिस क्वीन का खिताब मिलने की जानकारी मिली, खुशी के मारे वह निःशब्द हो गईं। उन्होंने कहा कि उक्त सफलता के बाद तान्या की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। अब वह अपने राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेगी।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!