जज प्रतिभा गौतम हत्याकांड: फर्जी मां-बाप बनाकर की थी महिला जज से शादी

Edited By ,Updated: 18 Oct, 2016 10:11 AM

judge gautam pratibha  husband murder

पति की क्रूरता का शिकार हुई कानपुर देहात की ज्यूडीशियल जज प्रतिभा गौतम की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

कानपुर: पति की क्रूरता का शिकार हुई कानपुर देहात की ज्यूडीशियल जज प्रतिभा गौतम की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रतिभा की हत्या का खुलासा उसके और पति अभिषेक के व्हाट्सएप मैसेज से हुआ है। 

शादी के लिए तैयार नहीं थे परिजन
प्रतिभा व अभिषेक  के परिवारों को उनके संबंधों की जानकारी थी लेकिन प्रतिभा का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। इसके पीछे बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि प्रतिभा के माता-पिता ने उसके लिए कोई और लड़का पसंद कर रखा था।

आर्य समाज मंदिर में शादी की
अभिषेक और प्रतिभा ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी की। प्रतिभा के पिता ने आरोप लगाया कि उनको कोर्ट से शादी के लिए कोई नोटिस नहीं मिला था। फर्जी अभिभावक खड़ा कर कोर्ट मैरिज की गई थी। प्रतिभा के पिता ने बताया कि 7 अक्तूबर को उनकी पत्नी ने बेटी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन दामाद ने बेटी से मिलने नहीं दिया। 

पति ने ही की थी महिला जज की हत्या
गौरतलब है कि महिला जज का कमरे में लटकते हुए शव मिला था। पुलिस ने छानबीन करते हुए उसके पति अभिषेक को हिरासत में ले लिया था। प्रतिभा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ डंडे से पिटाई के कई निशान दिखे। एक हाथ की कलाई में 6 तथा दूसरे में 8 ब्लेड लगने के भी निशान दिखे। लाश देखने के बाद ही पुलिस को हत्या का शक हो गया था। हालांकि आरोपी अभिषेक नेे पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद सच्चाई का खुलासा खुद कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!