यति नरसिंहानंद ने दिया विवादित बयान, कहा- तिरंगे की जगह हर घर में लगाएं भगवा झंडा

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Aug, 2022 04:12 PM

yeti narasimhanand gave a controversial statement said instead of tricolor

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक बार फिर तिरंगे को लेकर विवादित बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि तिरंगे की जगह हर घर में भगवा फहराए। तिरंगे का घर से बहिष्कार करें।

गाजियाबाद: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक बार फिर तिरंगे को लेकर विवादित बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि तिरंगे की जगह हर घर में भगवा फहराए। तिरंगे का घर से बहिष्कार करें। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आजादी के पर्व पर अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी देश वासियों से तिरंगा रैली निकालने की अपील की है। वहीं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि देशवासियों को अपने घरों पर तिरंगे की जगह भगवा फहराया चाहिए। इस दौरान उन्होंने सरकार पर भी तंज कसतें हुए कहा कि मुस्लमानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए झंडा बनाने का टेंडर दिया है। जबकि हिन्दुओं को बर्वाद करने का कामा कर रही है। 

गौरतलब है कि नरसिंहानंद का यह कोई पहला विवादित बयान नहीं है। उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं।  इस मामले में पुलिस गाजियाबाद जिले के मसूरी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का दो मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता था कि ‘एक करोड़ हिंदुओं की हत्या के लिए महात्मा गांधी जिम्मेदार थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!