कौन थे MLA सुधाकर सिंह, दिग्गज मंत्री को हराया...मुख्तार अंसारी के बेटे की रिसेप्शन से लौटे तो बिगड़ी तबीयत, लखनऊ में ली अंतिम सांस

Edited By Imran,Updated: 20 Nov, 2025 12:56 PM

who was mla sudhakar singh who died during treatment

SP MLA Sudhakar Singh:  यूपी के मऊ जिले की घोसी सीट से सपा विधायक विधायक सुधाकर सिंह आज यी 20 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश की राजनीतिक गलियरों में शोक की लहर दौड़ रही है।

SP MLA Sudhakar Singh:  यूपी के मऊ जिले की घोसी सीट से सपा विधायक विधायक सुधाकर सिंह आज यी 20 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश की राजनीतिक गलियरों में शोक की लहर दौड़ रही है।

आपको बता दें कि बेटे सुजीत सिंह ने अपने विधायक पिता की मौत की पुष्टि की और बताया कि पिछे कई दिनों से बीमार चल रहे थे और गुरुवार को लखनऊ में मेदांता में उन्होंने आखिरी सांस ली। विधायक के निधन पर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर दुख जताया है।

दिग्गज मंत्री को हराकर बने थे विधायक
67 साल में अंतिम सांस लेने वाले सपा के विधायक सुधाकर सिंह की चर्चा सियासी गलियारों में कई कारणों से होती है। वह हाल ही में हुए घोसी विधानसभा उपचुनाव में अपनी शानदार जीत के कारण सुर्खियों में आए थे। इस चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पराजित किया था। दारा सिंह चौहान योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रह चुके थे, जिससे यह जीत और भी महत्वपूर्ण हो गई थी।

सपा दारा सिंह के लिए काटा था टिकट
2022 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में काफी उथल पुथल थी। घोसी से सुधाकर सिंह टिकट के लिए दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन अचानक से दारा सिंह भाजपा छोड़कर सपा में आ गए जिसके बाद सुधाकर सिंह को टिकट न देखर दारा सिंह को दिया गया है और वह विधायक भी बने। लेकिन फिर से सपा की सरकार नहीं बनी तो दारा सिंह भाजपा में चले गए और वह सीट फिर से खाली हो गई। साल 2023 में उपचुनाव हुआ तो सुधाकर सिंह फिर से जीत गए।

कैसे बिगड़ी सुधाकर सिंह की तबीयत?
खबरों की माने तो बताया जा रहा है कि 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मंगलवार को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!