रिव्यु पेटिशन पर बोले वेदांती- 'हाथी चलता रहता है, कुत्ते भोंकते रहते'

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Dec, 2019 12:50 PM

vedanti said on review petition   elephant moves dogs keep barking

राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य रामविलास दास वेदांती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अयोध्या के राम जन्मभूमि पर बनने वाला मंदिर विश्व की सबसे ऊंचा मंदिर होगा। उन्होंने कहा कि 1,111 फुट ऊंचा मंदिर का शिखर होगा। मंदिर के शि...

अयोध्याः राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य रामविलास दास वेदांती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अयोध्या के राम जन्मभूमि पर बनने वाला मंदिर विश्व की सबसे ऊंचा मंदिर होगा। उन्होंने कहा कि 1,111 फुट ऊंचा मंदिर का शिखर होगा। मंदिर के शिखर पर लगी लाइट इस्लामाबाद और कराची से दिखाई देगी।

वेदांती ने कहा कि मैंने पूर्व में कहा था कि क्रमवार होगा राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण। वहीं ट्रस्ट विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा ये मीडिया की देन है। वेदांती ने आगे कहते हैं कि ट्रस्ट को लेकर साधु संतों में किसी तरह का विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के निर्धारित मॉडल पर ही राम मंदिर का निर्माण होगा।

इतना ही नहीं वेदांती ने मांग करते हुए कहा कि रामानंद संप्रदाय का हो राम जन्मभूमि निर्माण के लिए बनाए जाने वाली ट्रस्ट का अध्यक्ष। वहीं न्यास अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास का ट्रस्ट में रहना आवश्यक है।

रिव्यु पेटिशन पर वेदांती ने आक्रामक रूख में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हाथी चलता रहता है कुत्ते भोंकते रहते हैं।' उन्होंने कहा कोई भी पुनर्विचार याचिका स्वीकार नही होगी। वहीं रामलला के मंदिर निर्माण को कोई ताकत नहीं रोक सकती।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!