अगले 48 घंटों में बदल जाएगा यूपी का मौसम, जानिए होगी बारिश या फिर छाएगा अत्यंत घना कोहरा; अलर्ट जारी

Edited By Pooja Gill,Updated: 22 Dec, 2025 03:52 PM

uttar pradesh s weather will change in the next 48 hours

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश...

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए कोल्ड डे के साथ-साथ अत्यंत घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में तेजी से मौसम में बदलाव आएगा। 

ऑरेंज और येलो अलर्ट
IMD के मुताबिक, कई जिलों में 'अत्यंत घना कोहरा' छाए रहने और 'शीत दिवस' (Cold Day) रहने की प्रबल संभावना है। आगामी 24 से ज्यादा घंटों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के दोहरे वार से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाको में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 

Cold Day Alert
विभाग ने राज्य के कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, कानपुर नगर, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर और आसपास के इलाकों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, मौसम विभाग ने अभी बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!