UP Politics News: विधायक ई सरवन कुमार निषाद की सुरक्षा हटाने पर संजय निषाद का बड़ा बयान, कहा- CM योगी तक जाएंगे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Jul, 2024 08:48 PM

up politics news big statement of cabinet minister sanjay nishad

UP Politics News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ भी  ठीक नहीं चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ-साथ उसके सहयोगी दल भी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे...

UP Politics News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ भी  ठीक नहीं चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ-साथ उसके सहयोगी दल भी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। इसी क्रम में निषाद पार्टी के मुखिया और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बेटे ई. सरवन निषाद ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठा दिए हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि  ई. सरवर निषाद चौरी चौरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। अब उन्होंने अपने बयान से भाजपा सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बेटे ई. सरवर निषाद ने कहा कि 1 साल पहले मुझे जेल से जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद मुझे सुरक्षा दी गई थी। हालांकि अब उस सुरक्षा को जिला प्रशासन ने अपनी मनमर्जी के हिसाब से हटा लिया है। उन्होंने बताया कि राजनीति में हम लोग अपने समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ते हैं, जिसके चलते हम तमाम विरोधी दल और विरोधियों की आंखों में खटकते हैं।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के विधायक बेटे ई. सरवन निषाद ने बताया कि निषाद समाज के कई नेताओं की निर्मम तरीके से हत्या हो चुकी है। सरवन ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा हटाकर जिला प्रशासन मेरे खिलाफ साजिश कर रहा है। सरवन निषाद ने सुरक्षा हटाए जाने को लेकर पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर जिले की चौरी-चौरा सीट से भाजपा विधायक ने सीएम से मिलकर शिकायत करने की बात कही है। साथ ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!