UP: अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट, आरोपी फरार

Edited By Umakant yadav,Updated: 09 Sep, 2020 04:34 PM

up police team went to nab criminals accused absconding

उत्तर प्रदेश में बदायूं के सदर क्षेत्र में अपराधी युवक को पकड़ने गई पुलिस के साथ परिजनों ने मारपीट की जिससे मौका देखकर आरोपी युवक फरार हो गया।

बदायूं: उत्तर प्रदेश में बदायूं के सदर क्षेत्र में अपराधी युवक को पकड़ने गई पुलिस के साथ परिजनों ने मारपीट की जिससे मौका देखकर आरोपी युवक फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार रात सदर थाने की पुलिस जालंधरी सराय मोहल्ले में गौरव नामक एक अपराधी युवक को पकड़ने के लिये गई थी। पुलिस ने युवक को कोतवाली चलने को कहा, लेकिन गौरव कोतवाली जाने को तैयार नहीं हुआ और पुलिस से झगड़ा करने लगा। इतना ही नहीं गौरव ने पुलिस जीप से सिर फोड़ने का प्रयास किया। इतने में गौरव के परिजन और मोहल्ले के लोग आ गए और मामला बढ़ गया। परजनों ने पुलिस के साथ मारपीट की। इस बीच मौके का फायदा उठाकर गौरव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस एक सूचना के आधार पर पुराने अपराधियों से पूछताछ कर गिरफ्तार करने गई थी। इसी दौरान अपराधी एवं उसके परिजनों द्वारा पुलिस के साथ बदसलूकी की गई और पुलिस के कार्य मे बाधा डाली गई। जिस पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि अपराधी पर सदर कोतवाली में पाँच मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!